Suvichar का खजाना। ऐसे Suvichar आपको और कहीं नहीं मिलेंगे। यहाँ एक से बढ़कर एक Suvichar है। हमने ख़ास आपके लिए चुन-चुन कर तैयार किये है। एक बार पढ़कर देखो मजा आ जाएगा। आपकी बंद आँखें न खुल जाए तो कमेंट में कहना।
Suvichar: लोगों के भाइयो और बहनों, देवियों और सज्जनों, महापुरुषों और ज्ञानी आत्माओ, दिमाग का ढक्क्न हटाकर पढ़ो और समझो: बात ये है की सुविचार हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करते है। और यही ऊर्जा मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटाकर ठिकाने लगाने में हमारी मदद करती है।
आजकल की जनरेशन को पेट्रोल की माफिक Suvichar लेने की आदत पड़ गई है, तो प्रिय रीडर्स जब भी आपकी लाइफ में कोई लोचा हो तो ये Suvichar पढ़ डालने का, और अपने आपको शक्तिमान की माफिक शक्तिशाली बनाने का! समझा क्या? मेरा मतलब जब भी आपकी जिंदगी में कोई परेशानी आए ये सुविचार आपको सही दिशा दिखाने में आपकी मदद करेंगें।
मित्रों मोबाइल की स्क्रीन पर नजर जमाते हुए निचे की तरफ पढ़ना शुरू कीजिये। समय बहुत कीमती है जल्दी कीजिये। और हाँ पूरा पढ़ना तभी समझ आएगा। ऐसा खाली पिली टाइम वेस्ट नहीं करनेका। और जाते जाते शेयर जरूर करने का।

दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाना ही बुद्धिमानी है।
अपनी छोटी-छोटी गलतियों से हमेशां ही बचने की कोशिश करो,
क्योंकि इंसान पहाड़ों से नहीं बल्कि छोटे पत्थरों से ठोकर खाता है।
अच्छे लोगों को भगवान परेशान करता है, मगर साथ कभी नहीं छोडता,
बुरे लोगों को भगवान बहुत कुछ देता है, मगर साथ नहीं देता।
एक दिन हम सब सभी को यही सोच-सोच कर खो देंगे की,
वो मुझे याद नहीं करते तो हम क्यों याद करें।

गलतियाँ किए बिना कोई इंसान बड़ा और महान नहीं बनता।
हम चीजों को उस तरह से नहीं देखते जिस तरह से वो है,
बल्कि हम चीजों को उस तरह से देखते है जिस तरह के हम है।
कर्म वो आईना है, जो हमारा स्वरूप हमें दिखा देता है,
अत: हमें कर्म का एहसानमंद होना चाहिए।
जो व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए खुद से लड़ता है,
उसे कोई भी हरा नहीं सकता।

जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की,
उसने कभी कुछ नया सीखने की कोशिश नहीं की।
समस्या को हल करने की तुलना में बहुत से लोग,
ज्यादा समय और ताकत उस से जूझने में लगा देते है।
कोशिश आखिरी साँस तक करनी चाहिए,
मंजिल मिले या तजुर्बा, चीजे दोनों ही नायाब हैं।
हजारों दीयों को एक ही दिए से,
बिना उसका प्रकाश कम किए जलाया जा सकता है,
खुशी बांटने से खुशी कभी कम नहीं होती।

सफल लोग कोई अलग काम नहीं करते,
वो बस अलग तरीके से काम करते हैं।
खुद के लिए पैसा कमाना अच्छी बात है,
और उससे किसी और का भी भला हो, तो बहुत अच्छी बात है।
जब दुनिया यह कहती है कि हार मान लो,
तब आशा धीरे से कान में कहती है कि एक बार फिर से प्रयास करो।
भरोसा करना सीखना, जिंदगी के सबसे कठिन कामों में से एक है,
और भरोसा तोड़ देना, दुनिया के सबसे आसान कामों में से एक।

अगर इंसान में कुछ करने की इच्छा हो,
तो दुनियाँ में कुछ भी असंभव नहीं है।
जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते,
कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेमानी है।
प्रशन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है।
यह आप ही के कर्मो से आती है।
जीवन वह नहीं है जिसकी आप चाहत रखते है,
अपितु यह तो वैसा बन जाता है, जैसा आप इसे बनाते है।

महान चरित्र का निर्माण,
महान और उज्जवल विचारों से होता है।
असफल व्यक्ति वह है जिसने गलतियाँ की,
लेकिन उनके अनुभव से किसी भी तरह का लाभ नहीं उठाया।
ऊंचाई की और बढ़े तो कभी भी साथियों की उपेक्षा न करें,
नीचे की और जाते समय यही साथी आपकी मदद करेंगे।
हमारी विशालता कभी भी न गिरने में नहीं,
बल्कि हर बार गिरकर, फिर उठने में निहित होती है।

गलती करना बुरा नहीं है,
गलती से सीख ना लेना बुरा है।
पुल और दीवार बनाने में ईंट गारे का ही प्रयोग होता है,
एक से लोग जुड़ते है, वहीं दुसरे से अलग होते है।
जीतने वाले केवल लाभ देखते है,
और हारने वाले केवल दर्द को देखते है।
कोई भी पीछे जाकर नई शुरुवात नहीं कर सकता,
पर हम सभी नई शुरुवात कर बेहतर अंत कर सकते है।

गलत लोगों की जीत उसी वक्त तय हो जाती है,
जब सही लोग चुप हो जाते है।
कोई काम कितना ही कठिन क्यों न हो,
जिद और दृढ विश्वास से जरुर पूरा किया जा सकता है।
सफलता-असफलता की संभावनाओ के आकलन में समय नष्ट न करें,
लक्ष्य निर्धारित करें और कार्य आरम्भ करें।
अंधेरा अंधेरे से कभी बाहर नहीं निकल सकता,
यह केवल प्रकाश से दूर हो सकता है,
वैसे ही नफरत-नफरत करने से कभी नहीं निकल सकती,
यह केवल प्रेम से ही दूर हो सकती है।

बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।
आज के परिणाम अतीत के कर्मो से तय होते है।
अपने भविष्य को बदल पाने के लिए आज के फैसलों को बदले।
नसीब जिनके ऊंचे और मस्त होते है,
इम्तिहान भी उनके जबरदस्त होते है।
सोच जब तक तंग है,
जीवन तब तक जंग है।

मंजिल चाहे कितनी भी ऊंची क्यों ना हो,
रास्ता हमेशा पैरों के नीचे ही होता है।
कुछ चीजों को ज्यादा देर स्टेंड बाई मोड पर छोड देने पर वो ऑफ़ हो जाती है,
रिश्ते उसमे सबसे पहले आते है।
आपका हर सपना सच हो सकता है,
अगर आप उसे पाने की हिम्मत रखते है।
यदि किसी भूल के कारण कल का दिन दुख में बीता
तो उसे याद कर आज का दिन व्यर्थ ना करें।

आपका हर दिन जीवन में बदलाव लाने का बेहतरीन अवसर है।
इंसान के जिस्म का सबसे खूबसूरत हिस्सा है “दिल”,
वो ही साफ न हो तो चमकता “चेहरा” किस काम का।
तेरी तकदीर को बदल देंगे तेरे बुलंद इरादे,
तेरी किस्मत नहीं मोहताज तेरे हाथों की लकीरों की।
जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखें,
हवाई जहाज हमेशां हवा के विरूद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।

जो मनुष्य अपना क्रोध अपने ही ऊपर झेल लेता है,
वह दूसरों के क्रोध से बच जाता है।
इंतजार मत करो,
जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।
हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा गुरु तो वक्त होता है,
क्योंकि जो वक्त सिखाता है, वो कोई भी नहीं सीखा पाता।
सबंधों को निभाने के लिए समय निकालिये,
वरना जब आपके पास समय होगा तब तक सबंध ही नहीं बचेंगे।

कोई काम करने को लेकर देर तक सोच-विचार करना,
अकसर उसके बिगड़ने का कारण बनता है।
आपको वह नहीं मिलता, जो आप चाहते है,
आप जिसके योग्य है, वही मिलेगा, यही विधान है।
जो सभ्य नहीं है, उनके साथ भी सभ्य बने रहे।
किसी के ओछेपन के चलते अपना चरित्र नीचे करने का कोई ओचित्य नहीं है।
आप सफलता से कहीं ज्यादा असफलता से सीखते है,
असफलता से आपका चरित्र भी बनता है।

जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है,
जो रिश्ते है, उनमे जीवन होना जरुरी है।
वह व्यक्ति जिसे खुद पर भरोसा होता है,
वही आख़िरकार दूसरों का भी भरोसा जीतने में कामयाब रहता है।
आत्मविश्वास हमेशां सही होने से नहीं आता,
बल्कि गलत होने का डर न होने से आता है।
दूसरों की नजरों से अक्सर वही लोग देखते हैं,
जिन्हें अपनी ऊंचाई पर यकीन नहीं होता है।

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं,
हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है।
आपके पास दो ही विकल्प है,
या तो डर पर विजय पा लो,
या डर को आप पर कब्जा करने दो।
ख़ुशी आजादी पर निर्भर होती है,
और आजादी इस बात पर निर्भर होती है कि आप कितने साहसी है।
मदद करने के लिए सिर्फ धन की ही जरुरत नहीं होती है,
उसके लिए एक अच्छे मन की भी जरुरत होती है।

दुःख भोगने से इन्सान को सुख के मूल्य का ज्ञान होता है।
आप कई बार झुकते है, कई बार टूटते है।
इसके बावजूद अंत में बेहतर आकार ले ही लेते है।
लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि हम
निरंतर अपने लक्ष्य को और बड़ा करते जाएं।
जुड़ गए तो शेर भी घबराएगा
टूट गए तो गीदड़ भी साथ आएगा।

कामयाबी के सफर में धूप बड़ी काम आयी,
छांव मिली होती तो सो गए होते।
जिनमें अकेले चलने के होंसले होते है,
एक दिन उनके पीछे काफिले होते है।
दवाई जेब के बजाए शरीर में जाए तो असर होता है,
वैसे ही अच्छे विचार मोबाइल में नहीं बल्कि,
हृदय में उतरें तो जीवन सफल होता है।
छोटे-छोटे रोज के सुधार ही आपको,
‘आश्चर्यजनक’ परिणाम की ओर ले जाते है।

जो हम दूसरों को देंगे वही लौटकर हमारे पास आएगा
चाहे वह इज्जत हो, सम्मान हो या फिर धोखा।
पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है,
लेकिन काम से मिली पहचान उम्र भर रहती है।
विकल्प मिलेंगे बहुत मार्ग भटकाने के लिए,
संकल्प एक ही काफी है मंजिल तक जाने के लिए।
दुनिया में केवल पिता ही एक ऐसा इन्सान है,
जो चाहता है की मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो।

जीवन की सबसे बड़ी खुशी उस कम को करने में है,
जिसे लोग कहते है तुम नहीं कर सकते हो।
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है,
क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए यह जरूरी है।
सफलता आपको तब तक नहीं मिल सकती,
जब तक आपकी सफलता पाने की इच्छा मजबूत नहीं है।
हर एक की सुनो और हर एक से सीखने की कोशिश करो,
क्योंकि हर कोई सब कुछ तो नहीं जानता,
लेकिन हर एक कुछ न कुछ जरूर जानता है।

मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है,
जो बंद भाग्य के दरवाजों को खोल देती है।
आपके जीवन की गुणवता इस बात पर निर्भर करती है कि,
आपके दिमाग में किस गुणवता के विचार आते है।
वे लोग भाग्यशाली है, जो यह समझ चुके है कि,
उन्हें व्यक्तियों से प्रेम करना है और वस्तुओं का उपयोग करना है।
खुशी और प्रेम निष्ठा के सह-उत्पाद है,
कोई काम करें तो पूरी निष्ठा के साथ करें, अन्यथा उसे छोड़ दें।

पहले कठिन काम कीजिये, आसान
काम अपने-आप हो जाएंगे।
विपत्तियाँ हमेशां हमे बुद्धिमान बनाती है,
जबकि समृद्धि अक्सर सही-गलत में फर्क भी नहीं कर पाती।
खूबसूरती से चकित नहीं होना चाहिए,
उन छिपे गुणों को तलाशना चाहिए जो हमेशा बने रहते है।
जब परिस्थितियां बदल जाती है,
तो रणनीति बदलने में कोई बुराई नहीं है।

जो व्यक्ति अपनी सोच नहीं बदल सकता,
वह वास्तव में कुछ नहीं बदल सकता।
अपना सर्वश्रेष्ठ करें, वर्तमान का मजा ले, और जो है उसमें खुश रहें।
काम करने में कोई अपमान नहीं है, अपमान तो खाली बैठने में है।
नाकामियां आपको अपनी गलती सुधारने और
वापस दोगुनी ताकत से सफल होने के लिए प्रेरित करती है।

यदि आप गलती नहीं कर सकते है तो
आप कुछ नहीं कर सकते है।
किसी प्रतियोगिता में जीतने से नहीं,
बल्कि इसके लिए की जाने वाली घंटो, महीनों की तैयारी से विजेता बनते है।
जब हम वह कर लेते है, जिससे हम डरते है,
तभी हमारे अंदर निडरता का जन्म होता है।
ईमानदारी के लिए किसी छाप वेशभूषा या श्रृंगार की जरूरत नहीं होती,
सादगी अपनाइये।

अपनी मुस्कुराहट से दुनिया बदलिए,
दुनिया से अपनी मुस्कुराहट मत बदलिए।
असली बहादुरी तो तब है जब आप वह करे जो सही है।
भले ही वह लोगों में ज्यादा लोकप्रिय न हो।
जब आप कोई वादा करते है तो आशा जगाते है,
जब उसे पूरा करते है तो भरोसा बनाते है।
मनुष्य ही दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राणी है,
जिसे हंसने का गुण प्रदान किया गया है।

जो व्यक्ति हर वक्त दुख का रोना रोता है,
उसके द्वार पर खड़ा सुख भी बाहर से लौट जाता है।
ज्ञान अतीत की व्याख्या करने के लिए नहीं,
बल्कि भविष्य का निर्माण करने के लिए होता है।
दूसरों को इतनी जल्दी माफ कर दिया करो,
जितनी जल्दी आप उपरवाले से अपने लिए माफी की उम्मीद रखते हो।
वक्त की एक आदत बहुत अच्छी है,
जैसा भी हो गुजर जाता है।

अगर आपका कुछ जलाने का मन करे तो,
अपना क्रोध जला देना।
कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं चाहिए,
साधन सभी जुट जाएंगे केवल संकल्प का धन चाहिए।
उस ज्ञान का कोई लाभ नहीं,
जिसे आप काम में नहीं लेते।
आप अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से ना करें क्योंकि,
सूरज और चंद्रमा दोनों ही चमकते है लेकिन अपने अपने समय पर।

बेहतरीन दिनों के लिए,
बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।
दूरदर्शिता,
जो दुसरे नहीं देख पाए उसे देख पाने की कला है।
जीवन में सफलता का रहस्य है,
खुद को आने वाले अवसर के लिए तैयार करना।
कुछ नहीं मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर,
आपको अपना साया भी धूप में आने के बाद ही मिलता है।

सिर्फ सपनों से कुछ नहीं होता,
सफलता प्रयासों से हासिल होती है।
खुशी दुनिया की सर्वोतम दवा है इसलिए,
खुद भी खुश रहें और दूसरों को भी खुशियां बांटे।
उदास होने के लिए उम्र पड़ी है,
खुश रहने के लिए जिंदगी खड़ी है।
आप जिसमें भरोसा करते हैं, उसमें जी-जान लगा दीजिए,
नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

समय ना लगाओ तय करने में आपको क्या करना है,
वरना समय तय कर लेगा आपका क्या करना है।
आप सकारात्मक लोगो से घिरे हो तो अहसास होता है कि कुछ भी संभव है।
आजकल लोगो को हर चीज की कीमत तो पता होती है,
पर अहमियत नहीं।
दुनिया में एक ही अच्छाई है, ज्ञान
और एक ही बुराई है, अज्ञानता।

मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है
लेकिन मन से हारा हुआ इंसान, कभी नहीं जीत सकता।
बुद्धिमान की तरह विचार करें,
लेकिन बात आम लोगों की तरह करें।
किसी का भला न कर पाना भी बुरा करने जैसा ही है।
दोस्तों को हमेशा उनके कर्मो से ही परखना चाहिए न कि उनके शब्दों से।

खुद की तरक्की में इतना वक्त लगा दो,
कि दूसरे की बुराई करने का वक्त ही ना मिले।
जब आप जीवन में कुछ गंवा बैठते है,
तो इससे प्राप्त शिक्षा को कतई न गंवाए।
आप अपना कार्य उस समय करें जब दुसरे व्यक्ति अपना समय नष्ट करने में लगे हों।
सही और गलत के झगड़े से जीवन नहीं चलता यह परिपक्वता से चलता है।

हम अगर किसी चीज की कल्पना कर सकते है,
तो उसे साकार भी कर सकते है।
संसार हजार बार हमारे विश्वास पर खरा उतरता है,
तो कभी-कभार इसे खोटा भी होने दें।
हमेशां जवान रहने के लिए मुख का सोंदर्य नहीं,
मस्तिष्क की उड़ान जरूरी है।
भविष्य तो उन्ही का है जो अपने सपनों की सुंदरता में यकीन करते है।

पहले जो लोग आपका मजाक बनाते हैं और हंसते हैं,
ऐसे लोग सफलता मिलने पर आपकी ही नकल करते हैं।
सच बोलने की आदत हमें किसी भी स्थति का सामना करने का साहस देती है।
तारीफ के मोहताज नहीं होते सच्चे लोग,
क्योंकि फूलों पर कभी इत्र नहीं लगाया जाता।
खुशी के काम से खुशी नहीं मिलेगी,
खुश होकर काम किया तो खुशी और सफलता दोनों मिलेगी।

इंतजार करने वालों को केवल उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।
प्रशंसा से पिघलना मत, और आलोचना से उबलना मत।
अगर आप के पास असफल होने की गुंजाइश नहीं है,
तो आप विकास भी नहीं कर सकते।
कठिनाईयों का अर्थ ही आगे बढ़ना होता है,
न कि उनसे डरकर हतोत्साहित होना।

एकांत में कठिन परिश्रम करो,
तुम्हारी सफलता शोर मचा देगी।
सफलता तभी मिलती है जब आपके सपने आपके डर से बड़े हो जाते है।
किसी काम में लगाए गए हमारे समय का इतना महत्व नहीं है,
जितना प्रयास की गंभीरता का है।
महत्व इसका नहीं है कि आप कितने अच्छे है,
महत्व इसका है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते है।

जो गिरने से डरते है,
वह कभी उड़ान नहीं भर सकते।
असफलता के समय आंसू पोछने वाली एक उँगली उन दस उँगलियों से अधिक महत्वपूर्ण है,
जो सफलता के समय एक साथ ताली बजाती है।
यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है तो डरें नहीं,
आप गहरी खाई को दो छोटी छलांग लगाकर पार नहीं कर सकते।
जब लक्ष्य इतनी गहराई से चाहा जाए की उसके लिए सब कुछ दांव पर लगाने तक की तैयारी हो तो जीत तय है।

गुस्सा बहुत ही चतुर होता है,
अक्सर अपने से कमजोर व्यक्ति पर ही निकलता है।
कुछ लोग चाहे जितने बुजूर्ग हो जाए उनकी सुंदरता नहीं मिटती,
यह चेहरों से उतर कर दिलों में आ बसती है।
भगवान यह अपेक्षा नहीं करते की हम सफल हो,
वे तो केवल इतना ही चाहते है कि हम प्रयास करें।
अगर परिवर्तन लंबे समय तक बना रहे,
तो यही संस्कृति बन जाता है।

मुसीबत सब पर आती है,
कोई बिखर जाता है, कोई निखर जाता है।
जीवन की केवल वहीँ तक सीमाएं है,
जन्हें आप खुद तय करते है।
आप वह कारण बने,
जिसकी वजह से आज कहीं कोई मुस्करा दे।
जीवन कितना अनमोल है, यह जानने के लिए,
कभी-कभी इसे जोखिम में डालना पड़ता है।

खूबसूरत लोग हमेशां अच्छे नहीं होते,
लेकिन अच्छे लोग हमेशां खूबसूरत होते हैं।
सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है,
पर उससे भी अधिक जरूरी अपनी असफलता से सीख लेना है।
समय बहाकर ले जाता है नाम और निशान,
कोई ‘हम’ में रह जाता है कोई ‘अहम’ में।
आपका मूल्य इससे तय नहीं होता कि आप क्या है,
यह इससे तय होता है आप खुद को क्या बनाने की क्षमता रखते है।

चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है,
और इंसानों की कीमत खोने के बाद होती है।
ज्ञान इसलिए नहीं होता कि हम अतीत की व्याख्या करते रहें,
यह तो भविष्य का निर्माण करने के लिए होता है।
आप प्रेम ढूंढे ये अच्छी बात है,
लेकिन आपको बिना खोजे सच्चा प्रेम मिल जाए तो ये सबसे अच्छा है।
प्यार सभी से करें, लेकिन विश्वास कुछ लोगों पर ही करना चाहिए,
और कभी भी किसी को नुकसान न पहुंचाए।

बीता हुआ कल बदला नहीं जा सकता,
लेकिन आने वाला कल हमेशां आपके हाथ में होता है।
सफलता की तैयारी न करना असफलता के लिए तैयारी करने के समान है।
आप अपने जीवन काल के लिए कुछ नहीं कर सकते है,
लेकिन आप इसे मूल्यवान बनाने के लिए कुछ अवश्य कर सकते है।
निष्क्रियता से संदेह और डर पैदा होते है,
यहीं सक्रियता से विश्वास और साहस का सृजन होता है।

कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है,
नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते है।
बदल जाओ वक्त के साथ या फिर वक्त बदलना सीखो,
मजबूरियों को मत कोसो हर हाल में चलना सीखो।
जब करीबी लोग आपके मानदंडों पर खरे न उतरें,
तो समझें कि मानदंडों को फिर से परखने का समय आ गया है।
अगर आप बार-बार शिकायत नहीं करते है तो
आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है।

अच्छे काम करते रहिए, चाहे लोग तारीफ करें या ना करें,
आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है, तब भी सूरज निकलता है।
जब लक्ष्यों को पाना मुश्किल हो तो लक्ष्यों को न बदले,
बल्कि अपने प्रयासों में बदलाव करें।
छोटी-छोटी खुशियां ही तो जीने का सहारा बनती है,
ख्वाहिशों का क्या है पल-पल बदलती है।
जब आप जागृत अवस्था में होते है,
तो ही सर्वश्रेष्ठ स्वप्नों का सृजन होता है।

जिस चीज का आपको डर लगता है,
वही चीज करो, डर हमेशां के लिए खत्म हो जायेगा।
आपकी मनोवृति ही आपकी महानता को निर्धारित करती है।
डर भगाने की बजाए अपने सपनों को साकार करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे।
मानव के कर्म ही उसके विचारों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है।

रातों को नींद आना आसान बात नहीं है,
उसके लिए पूरा दिन ईमानदार रहना पडता है।
बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता,
मगर सिखा कर बहुत कुछ जाता है।
मैं श्रेष्ठ हूं, यह आत्मविश्वास है,
लेकिन मैं ही श्रेष्ठ हूं, यह अहंकार है।
समय की सीमा जानने का एक ही तरीका है,
असंभव से भी आगे निकल जाना।

अगर आप दुनिया से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ पाना चाहते है,
तो आपको दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ देना भी होगा।
मुस्कान पाने वाला मालामाल हो जाता है,
पर देने वाला दरिद्र नहीं होता।
यदि आप गुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते है,
तो दु:ख के सौ दिन से बच जाते है।
भलाई करना कर्तव्य नहीं, आनंद है, क्योंकि यह
तुम्हारे स्वास्थ्य और सुख में वृद्धि करता है।

जब दूसरों को बदलना मुश्किल होता है,
तब खुद में बदलाव करना ही अच्छा है।
यदि हमारे मन में शांति नहीं है,
तो इसकी वजह यह है कि हम भूल चुके है कि हम एक-दुसरे के है।
संसार एक कड़वा वृक्ष है, इसके दो फल ही अमृत जैसे मीठे होते है,
एक मधुर वाणी और दूसरी सज्जनों की संगती।
क्रोध कभी भी बिना कारण नहीं होता,
लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है।

जिन लोगों के पास उम्मीद रहती है,
ऐसे लोग लाख बार हारने के बाबजूद भी, कभी नहीं हारते।
दूसरों को इतनी जल्दी माफ़ कर दिया करो,
जितनी जल्दी आप ऊपरवाले से अपने लिए माफ़ी की उम्मीद रखते हो।
कर्म सुख भले ही न ला सके,
लेकिन कर्म के बिना सुख नहीं मिलता है।
खुशियों का कोई रास्ता नहीं,
खुश रहना ही रास्ता है…

संभव और असंभव के बीच की दूरी,
व्यक्ति के निश्चय पर निर्भर करती है।
अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धियों के बीच पुल है।
प्रसन्नता पहले से तैयार कोई चीज नहीं है,
यह तो आपके कर्मो से ही हासिल होती है।
सफलता का आनंद उठाने के लिए जरूरी है,
की इंसान कठिनाईयों से गुजरकर इस तक पहुंचे।

आप जीवन में कितने भी ऊँचे उठ जाए पर,
अपनी गरीबी और कठिनाई के दिन कभी मत भूलिए।
प्रसन्नता परमात्मा की और से दी गयी सबसे कारगर ओषधि है।
प्रश्न कर पाने की क्षमता ही मानव प्रगति का आधार है।
एक सृजनशील व्यक्ति कुछ कर पाने की उम्मीद से प्रेरित होता है,
दूसरों को होड़ में हराने की उम्मीद से नहीं।

जब तक आप जो कर रहे है उसे पसंद नहीं करते,
तब तक आप सफलता नहीं पा सकते।
विज्ञान हमे सोचना सिखाता है,
लेकिन प्रेम हमें मुस्कुराना सिखाता है।
खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते है, जो कहते है, जो करते है,
वह सामंजस्य में हो।
महत्व इस बात का नहीं है कि आप कितने अच्छे है,
महत्व इस बात का है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते है।

हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
प्रतिकूल परिस्थितियों से कुछ व्यक्ति टूट जाते है,
जबकि कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते है, जो दूसरों के रिकॉर्ड तोड़ते है।
हमे सुख नहीं मिल सकता,
यदि हम विश्वास किसी चीज में करे और अमल किसी और चीजो पर।
मीठा बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते है,
लेकिन उनकी गूंज सचमुच अनंत होती है।

उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है, और जिंदा भी उम्मीदों पर है।
बस इस पल अच्छे कार्य में जुट जाए,
सच माने, आपने अनंतकाल के लिए अच्छा कार्य कर लिया है।
प्रतिभा से भी बेहद कम, दूर और दुर्लभ एक चीज होती है,
और वह है प्रतिभा को पहचानने की योग्यता।
आप अपने जीवन में जो कुछ भी अलग और बेहतर पाना चाहते है,
वह डर के उस पार है।

हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर है,
मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत।
कुछ लोगों की सुंदरता उम्र के साथ नहीं घटती,
यह चेहरों से उतर कर दिलों में बस जाती है।
माहोल से ज्यादा व्यक्ति के भीतर ही बदलाव की जरूरत होती है।
सुविचारों से सुफल उपजते है,
वहीँ कुविचारो का नतीजा कुफल ही होता है।

तुम पानी जैसे बनो, जो अपना रास्ता खुद बनाता है,
पत्थर जैसे ना बनो, जो दूसरों का भी रास्ता रोक लेता है।
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तेहान होता है,
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालो के कदमो में जहाँ होता है।
सिर्फ डरपोक और शक्तिहीन व्यक्ति ही भाग्य के पीछे चलता है।
सोच अच्छी होनी चाहिए क्योंकि,
नजर का इलाज तो मुमकिन है, लेकिन नजरिए का नहीं।

लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए,
कभी-कभी गुच्छे की आखरी चाबी ताला खोल देती है।
पिता की मौजूदगी सूरज जैसी होती है
सूरज गर्म जरूर होता है अगर न हो तो अंधेरा छा जाता है।
उन चीजों के बारे में समय बर्बाद मत करो,
जिनको आप बदल नहीं सकते।
बरसात में भीगने से लिबास बदल जाते है,
और पसीने में भीगने से इतिहास रचे जाते है।

जिसे समय का सदुपयोग करने की कला आ गई,
उसने सफलता के रहस्य को समझ लिया है।
आपका खुश रहना ही आपके, दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सजा है।
असंभव शब्द का इस्तेमाल केवल कायर करते है,
बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग खुद पक्का करते है।
हर असफलता के पीछे सफलता आपकी राह देख रही है।

सपने वो नहीं जो हम नींद में देखते है,
सपने वो है जो हमारी नींद उड़ा देते है।
दरिया बनकर किसी को डुबाने से बेहतर है,
की जरिया बनकर किसी को बचाया जाए।
बुरा वक्त बताकर तो नहीं आता,
लेकिन बहुत कुछ सिखाकर जरूर जाता है।
गरजने वाले बादल बरसा नहीं करते,
इसलिए कहिये मत, बल्कि करके दिखाइये।

हर दिन अच्छा हो जरूरी नहीं है,
लेकिन हर दिन कुछ अच्छा जरूर होता है।
जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरुरी नहीं है,
पर जो रिश्ते हैं, उनमें जीवन होना जरुरी हैं।
आप जिस नजर से इस दुनियाँ को देखेंगे,
आपको दुनियाँ वैसी ही दिखाई देगी।
लोग चाहते हैं कि आप बेहतर करें,
लेकिन ये भी सत्य है कि वो कभी नहीं चाहते कि आप उनसे बेहतर करें।

अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,
पर सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
जो चाहा वो मिल जाना सफलता है,
जो मिला है उसको चाहना प्रसन्नता है।
जीवन में दो ही लोग असफल होते हैं,
एक वो जो सोचते हैं, लेकिन करते नहीं,
दूसरे वो जो करते हैं, पर सोचते नहीं।
चिंता इतनी करो कि काम हो जाये
इतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाये।

इंसान तो घर-घर पैदा होते हैं,
लेकिन इंसानियत बस कहीं-कहीं ही जन्म लेती है।
दूसरों द्वारा की गयी गलतियों से सीखो,
अपने ऊपर प्रयोग करके सीखने में तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी।
पंछी कभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए घोंसले बनाकर नहीं देते,
वे तो बस उन्हें ‘उड़ने’ की कला सिखाते हैं।
इंसान अगर ठान ले तो असंभव कुछ भी नहीं,
असंभव शब्द का इस्तेमाल कायर करते हैं।

प्रत्येक असफलताओं के पीछे,
सफलता आपकी राह देख रही है।
एक निऱाशावादी इंसान हर मौके पर सिर्फ कठिनाइयों को ही देखता है,
जबकि एक आशावादी इंसान हर कठिनाई में मौके देखता है।
दुर्जनों के साथ भलाई करना सज्जनों के साथ बुराई करने के समान है।
फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है,
लेकिन अच्छे व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।

जिंदगी बहुत खूबसूरत है,
इसे बेकार की बातों और झगड़ों में बर्बाद ना करें।
दुनिया का बस यही उसूल है कि, जब तक काम है तब तक ही नाम है,
बाकी दूर से ही सलाम है।
जिन्दगी खुद को ढुंढने में नहीं,
बल्कि जिन्दगी तो खुद को बनाने में है।
कोई भी अपने लिये आलसी होने की और मुर्ख होने की योजना नहीं बनाता,
ये सारी चीजें तो तभी होती है, जब आपके पास कोई योजना नहीं होती है।

अपनी उर्जा को चिंता करने में खत्म करने से बेहतर है,
इसका उपयोग समाधान ढूंढने में किया जाए।
दुनिया की लगभग हर चीज सिर्फ ठोकर लगने से ही टूट जाती है,
सिर्फ एक कामयाबी ही है, जो ठोकर खाने के बाद ही मिलती है।
अज्ञानी होना उतनी शर्म की बात नहीं हैं,
जितना की सीखने की इच्छा ना रखना।
संघर्ष ही इंसान को सशक्त और मजबूत बनाता है,
फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यों न हो।

अपनी जिंदगी में अगर वाकई कुछ हासिल करना है तो,
अपने तरीकों को बदलो, अपने इरादों को कभी नहीं।
प्रत्येक कार्य अपने समय पर होता है,
जैसे पौधों में फूल और फल अपने समय पर आते हैं।
निर्धनता प्रकट करना निर्धन होने से अधिक दुखदायी होता है।
गरीबी विनम्रता की परीक्षा और मित्रता की कसौटी है।

गलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है,
सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।
साहस और जिद के मिलने से एक ऐसा जादुई ताबीज बनता है,
जिसके सामने सारी बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती है।
जब तालाब भरता है तब मछलियाँ चीटियों को खाती है,
और जब तालाब खाली होता है तब चीटियां मछलियाँ को खाती है,
मौका सब को मिलता है, बस अपनी बारी का इन्तजार करो।
जीवन में यही देखना महत्वपूर्ण नहीं कि कौन हमसे आगे है या कौन पीछे,
यह भी देखना चाहिए कि कौन हमारे साथ है और हम किसके साथ।

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है,
और असफलता दुनिया का परिचय हमसे करवाती है।
जीवन में तीन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए,
1. मुसीबत में मदद करने वाले को,
2. मुसीबत में साथ छोड़ने वाले को,
3. मुसीबत में डालने वाले को।
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते,
लेकिन आप अपनी आदतें बदल सकते है,
और यही आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।
जिस समय आप ये सोचना शुरू कर देते है कि,
‘अगर आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए, तो क्या करेंगे’
उसी पल आप हार जाते है।

हम खुशी के विषय में सोचेंगे तो हम खुश रहेंगे,
हम दुःख के विषय में सोचेंगे तो हम दुखी रहेंगे।
सबसे अधिक जरूरत हमें समय की होती है,
और सबसे ज्यादा दुरुपयोग भी हम उसी का करते हैं।
जो व्यक्ति खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकता,
वो दूसरों को नियंत्रित करने योग्य कतई नहीं है।
आपके पास क्या नहीं है, इसके बारे में सोचने के बजाय,
यह सोचने की कोशिश करें कि आपके पास क्या है।

आपको सोचना तो है ही,
तो क्यों न बड़ा सोचिए?
जीवन में सफलता अनुभव से आती है,
और अनुभव हमेशा बुरे अनुभव से ही प्राप्त होता है।
जीतने वाले अलग कार्य नहीं करते,
बल्कि वे कार्यों को अलग तरह से करते है।
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए,
परिस्थितियों के समक्ष घुटने न टेकें,
बल्कि हिम्मत से उनका मुकाबला करें।

जितना कठिन संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी।
जो इंसान आपसे ज्यादा प्यार करेगा, वो आपसे रोज लड़ेगा,
लेकिन जब आपका 1 आँसू गिरेगा, तो उसे रोकने के लिए वो पूरी दुनिया से लड़ेगा।
जिस समय हम किसी का अपमान कर रहे होते हैं,
उस समय हम अपना सम्मान खो रहे होते हैं।
दो बातें इंसान को अपनो से दूर कर देती है,
एक उसका “अहम” और दूसरा उसका “वहम”

जो सिरफिरे होते हैं वो इतिहास लिखते है,
समझदार लोग तो सिर्फ उनके बारे में पढ़ते है।
कभी पीठ पीछे आपकी बात चले, तो घबराना मत,
क्योंकि बात तो “उन की होती है” जिनमे कोई “बात” होती है।
आँखे बंद कर लेने से मुसीबत का अंत नहीं होता,
और मुसीबत आये बिना कभी आँखें नहीं खुलती।
कुछ अलग करना है तो जरा भीड़ से हटकर चलो,
भीड़ साहस तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है।

समझदार इंसान कोई भी काम करने से पहले सोचता है,
और मुर्ख करने के बाद।
जो लोग अपने लक्ष्य के प्रति खुद को समर्पित करते है,
सफलता खुद चलकर उनके पास आती है।
बड़ा आदमी वह है जो अपने पास बैठे व्यक्ति को छोटा महसूस न होने दे।
कड़वी सच्चाई बोल देने वाले लोग लाख गुना अच्छे होते हैं,
उन लोगो की तुलना में जो झूठे दिलासे देते है।

आगे बढना है तो बहरे बन जाओ,
कुछ लोगों को छोड़कर बाकि सब मनोबल गिराने वाले ही होते है।
जिंदगी में ऊँचा उठने के लिए किसी डिग्री की जरुरत नहीं,
अच्छे शब्द ही इंसान को बादशाह बना देते है।
अगर आप किसी चीज को पाने का सपना देख सकते हैं,
तो आप अपने उस सपने को साकार भी कर सकते हैं।
जो आपकी बात सुनते समय इधर-उधर देखे,
उस पर कभी विश्वास मत करो।
जीतने का सबसे ज्यादा मजा तब आता है,
जब सारे आपके हारने का इन्तजार कर रहे हों।
Final Words: तो कैसे लगे हमारे धांसू Suvichar अच्छे लगे तो निचे कमेंट वाला डिब्बा दिया हुआ है उसमें दो शब्द तारीफ़ के डाल देना। और हाँ शेयर जरूर करना।
नोट: अगर आप ऐसा ही कुछ नया और जबरदस्त पढ़ने के शौकीन है तो इस वेबसाइट का नाम www.indiapur.com अपनी खोपडिया की स्क्रीन में खुदवा लो, काहे की बाद में भूलने वाला लोचा नहीं रहेगा।